उत्तर-पूर्वी लोकसभा में विकास का एक वर्ष: जनता के बीच पहुंची भाजपा सरकार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच साझा किया गया। जनसभा में भारी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा सरकार ने केवल एक वर्ष में वे कार्य पूरे किए हैं, जो वर्षों से लंबित थे। सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देना है।
एक वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां:
🔸 8 अटल कैंटीन – मेहनतकश नागरिकों को सम्मानपूर्वक भोजन की सुविधा
🔸 15 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर – गरीब परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा
🔸 6-लेन नंद नगरी फ्लाईओवर – यातायात जाम से राहत और तेज आवागमन
🔸 यमुना पार क्षेत्र के लिए ₹728 करोड़ की विकास परियोजनाएं
🔸 DEVI बसें और नए बस रूट – सुलभ एवं सशक्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र सचदेवा, मनोज तिवारी, योगेन्द्र चंदोलिया, कपिल मिश्रा, मोहन सिंह बिष्ट, अजय महावर तथा विष्णु मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जो क्षेत्र कभी उपेक्षित माना जाता था, आज वही विकास की नई कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है, आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
“यह सरकार घोषणा नहीं, परिणाम देती है; ठहराव नहीं, रफ्तार देती है; और भेदभाव नहीं, सबका साथ लेकर चलती है।”

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...