अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा? साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 से कौन होगा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से आउट

 नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का बिगुल बज चुका है. भारत अपना पहला मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है. अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया अब अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहती है. भारतीय टीम में तीन बदलाव हो सकते हैं. संजू सैमसन बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं.नेट्स में वह जमकर पसीना बहा रहे हैं. भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतर सकती है.

नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में आराम दिए जाने के बाद भारत के उप-कप्तान अक्षर पटेल का प्लेइंग इलेवन में लौटना लगभग तय है. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था, लेकिन सुंदर इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे. उन्होंने कोटे के 4 ओवर तो फेंके, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और बल्लेबाजी का अवसर भी नहीं आया. अक्षर पटेल के लिए यह ‘होम ग्राउंड’ है क्योंकि वे घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं. अहमदाबाद की पिच पर उनका अनुभव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...