शिमला. देशभर में राज्यस’भा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी एक सीट के लिए मतदान होगा. सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है और 16 मार्च को विधानसभा में वोट डाले जाएंगे. अहम बात है कि इसी तारीख के आसपास हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार बजट पेश करेगी.
दरअसल, हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि बीते 27 फरवरी 2024 के चुनाव में बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनू सिंघवी को हर्ष महाजन ने हरा दिया था. कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी और भाजपा के पक्ष में मतदान किया था.
जानकारी के अनुसार, हिमाचल में अब तक कांग्रेस औऱ भाजपा की तरफ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, चर्चाएं हैं भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी के बाद ही नाम का ऐलान कर सकती है. फिलहाल, कांग्रेस से भी कोई नाम सामने नहीं आया है और कांग्रेस इस बार कोई भी मौका भाजपा को नहीं देना चाहेगी.

Post a Comment